साहित्यकार हरिबाबू को अर्पित की श्रृद्धाजंलि

विगत दिनो नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि, शिक्षाविद् हरिबाबू गुप्ता का लंबी अस्वस्थता के चलते 81 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। स्व. गुप्ता साहित्य के क्षेत्र में एक ख्याति प्राप्त नाम थे। जिनके खण्ड काव्य ‘‘इस्लाम को समझो तो सही’’ को काफी प्रसिद्धि मिली। उनके देहांत पर नगर के प्रबुद्ध साहित्यकारो एवं कवियो की संस्था ‘‘साहित्य शिल्पी’’ के सदस्य उनके निवास स्थान पर पहुंचे तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा परमात्मा के उनकी आत्मशांति के लिये प्रार्थना करते हुये उनके परिवार को सांत्वना प्रदान की। इस अवसर पर साहित्य शिल्पी के ललित बनवट, अजमत उल्लाह, अमर सिंह घनघोर, श्रीराम श्रीवादी, दिलीप संचेती, अतुल जैन सुराणा, शैलेष शर्मा, जुगल किशोर पवार, डॉ. कैलाश शर्मा उपस्थित रहे।
 

Source : अतुल जैन सुराणा

4 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]